दिल्ली का मौसम: तापमान में वृद्धि, गर्मी का अनुमान दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है, जबकि अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। दिनभर तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने की संभावना है, और हवा की गति 3.18 किलोमीटर प्रति सेकंड रहेगी। हवा का रुख 152 डिग्री की दिशा में रहेगा और इसकी गति 5.62 किलोमीटर प्रति सेकंड तक पहुंच सकती है।
उत्तर प्रदेश में गर्मी के कहर से लोग परेशान हैं, जहां कई जिलों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण 3 दिनों के बीच गरज के साथ बारिश होने की उम्मीद जताई गई है, वहीं लखनऊ में अगले 3-4 दिनों तक भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। शनिवार को लखनऊ में अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस और प्रयागराज में 44.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।
मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच मौसम में बदलाव आया है। कई जिलों में लू के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, गरज के साथ हल्की बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, छिंदवाड़ा, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में लू का अलर्ट रहेगा। प्रदेश के कुछ हिस्सों में शनिवार की सुबह हरदा, सिवनी, मालवा और सोहागपुर में हल्की वर्षा हुई। भोपाल, देवास, सीहोर और रायसेन में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी भी हुई। प्रदेश के प्रमुख जिलों में शनिवार को तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस (भोपाल), 43.6 डिग्री सेल्सियस (ग्वालियर) और 37.8 डिग्री सेल्सियस (जबलपुर) दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार 27 अप्रैल को प्रदेश के कई शहरों में बादल के साथ ही बारिश होने की संभावना है। जबलपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा, तेज हवा और ओले गिरने की संभावना है हालांकि ग्वालियर, चंबल, सागर संभाग में बादल के साथ लू का प्रभाव रहेगा।
बिहार में ऑरेंज और येलो अलर्ट मौसम में हुआ बदलाव: मौसम विभाग ने बिहार के चार जिलों में तूफान और बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पटना समेत 11 जिलों में गरज और बिजली के साथ तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले 72 घंटों में तापमान में गिरावट की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। पटना का अधिकतम तापमान 43.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस, गया में अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23.8 डिग्री सेल्सियस था, वहीं मुजफ्फरपुर में अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
ये भी पढें- मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का कहर, कुछ जिलों में बारिश की संभावना